बाड़मेर

Ravindra Singh Bhati : शिव MLA की दो टूक- ‘मुकदमे लगाकर या सिक्योरिटी हटाकर आवाज़ दबाने की गलतफहमी ना पाले सरकार’

Ravindra Singh Bhati : बाड़मेर में चल रहे गिरल लिग्नाइट माइंस मजदूर आंदोलन के सम्बंध में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया और भजनलाल सरकार पर जमकर हमला किया।

2 min read
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी। फाइल फोटो पत्रिका

Ravindra Singh Bhati : बाड़मेर में डेढ़ महीने से चल रहे गिरल लिग्नाइट माइंस मजदूर आंदोलन के सम्बंध में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया और भजनलाल सरकार पर जमकर हमला किया। रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि 19 मई की घटना का हवाला देते हुए सरकार ने मेरे पीएसओ तखत सिंह को निलंबित किया है, पर वो निर्दोष हैं। विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने अपने वीडियो में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राजनीतिक साजिश और षड्यंत्र किए जा रहे हैं। मुझे लगता है कि मजदूर की बात सुननी चाहिए और उनकी जो वाजिब मांगें है उसे माननी चाहिए। विधायक भाटी ने कहा कि सरकार और प्रशासन को अगर लगता है कि मुकदमे लगाकर, जेल भेजकर, पीएसओ, सिक्योरिटी हटाकर हमें दबा देंगे। तो यह उनकी गलतफहमी है।

बाड़मेर में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने भजनलाल सरकार से कहा कि मेरी प्रदेश सरकार से निवेदन है कि जनता की बात रखने के लिए जनता ने मुझे वोट दिया है। जनता ने मुझे निर्दलीय जिताया है। इसलिए मेरा यह कर्तव्य बन जाता है कि मैं वंचित, शोषित, गरीब जनता की बात रख सकूं। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी और राज धर्म भी है।

ये भी पढ़ें

Barmer Girl Mines Agitation : शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का पीएसओ तखत सिंह निलंबित, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

सरकार को है गलतफहमी, दबा देगी जनता-मजदूर की आवाज

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने आगे कहा कि सरकार को गलतफहमी है कि वो जनता और मजदूरों की आवाज दबा देगी। प्रदेश की सरकार को इस पर विचार करना चाहिए, कि वो क्या कर रही है?

सरकार को आइना दिखाते हुए विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसकी सिक्योरिटी हटाई जा सकती है, उन पर मुकदमा भी हो सकता है और जेल भी जाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा दो ही तरीके हैं एक तो बंद कमरे में सरकार से बात करें यानि की माला जपे और दूसरा तरीका है कि जनता के वास्ते ग्राउंड में उतरकर जनता के हक की बात करें। रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मर्जी है वो जो चाहे वो करें, मैं जनता, वंचित, शोषित और मजदूर, युवा और मातृशक्ति की बात मजबूती से करूंगा।

रामराज्य और अंत्योदय की बात करती है सरकार

सरकार रामराज्य और अंत्योदय की बात करती है। रामराज्य का मतलब है कि अगर राज्य का एक भी आदमी परेशान, व्यथित और दुखी है तो राजा को नींद नहीं आती है। पर आज तो राजा चैन से सोता है। अंत्योदय का मतलब हुआ कि पंक्ति के आखिरी व्यक्ति की बात सुनी जाएगी।

गिरल लिग्नाइट माइंस मजदूर मामला

गौरतलब है कि गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। मजदूरों की समस्याओं और मांगों के समर्थन में विधायक भाटी भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। आंदोलन के दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तनातनी की स्थिति भी बनी।

19 मई को बाड़मेर कूच के दौरान प्रदर्शन तेज हो गया था। इसी दौरान विधायक भाटी ने विरोध स्वरूप पेट्रोल छिड़ककर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। अब इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था में चूक मानते हुए पीएसओ पर कार्रवाई की गई है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ग्रामीणों और मजदूरों की मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें

CM Bhajanlal : राजस्थान में अपराधी आएगा तो पर वापस नहीं जा पाएगा, सीएम भजनलाल का सख्त संदेश
Published on:
31 May 2026 01:26 pm
Also Read
View All