बाड़मेर

पौने पांच करोड़ में पैंतीस हजार की आबादी की वर्षों पुरानी यह मांग होगी पूरी, जानिए पूरी खबर..

- उच्च जलाशय निर्माण आरम्भ, बिछेगी पाइप लाइन - पैंतीस हजार की आबादी की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, चार हजार घरों मेंपहुंचेगा पानी

2 min read
siwana Drinking water problem will be resolved in five crore

बालोतरा.वर्षों से पेयजल को लेकर परेशान सिवाना के रहवासियों को शीघ्र ही निजात मिलेगी। कस्बे में उच्च जलाशय निर्माण व पेयजल लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ होने पर यह संभव होगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 4 करोड़ 77 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

35 हजार की आबादी वाले कस्बे में करीब तीन दशक से अधिक समय पुरानी पेयजल लाइन बिछी हुई है। इसके जगह-जगह से चॉक व धंसी होने से पेयजल व्यवस्था बिगड़ी हुई है। चार से पांच दिन के अंतराल में कम प्रेशर से होने वाली जलापूर्ति पर लोगों को हर मौसम में पानी के लिए तरसना पड़ता है। पिछले कई वर्षों से कस्बेवासी इस समस्या का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

बाहरवीं से आगे नहीं पढ़ पा रही है बालिकाएं, बीच में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर, आखिर क्यों ?

कार्य युद्ध स्तर पर जारी, शीघ्र मिलेगी राहत- प्रदेश सरकार के राशि स्वीकृत करने पर जलदाय विभाग ने टेण्डर जारी कर कार्य स्वीकृत किया है। इस पर कस्बे के पादरू रोड पर 13 लाख क्षमता के जीएसएलआर का निर्माण किया जा रहा है। शीघ्र ही नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। कस्बे में विभिन्न क्षेत्रों में करीब 40 किलोमीटर दूरी में 3 से 10 इंच की नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। स्वीकृत राशि से दो पंप निर्माण के साथ गोलिया में दो ट्यूबवैल खुदवाए जाएंगे। अगले तीन से चार माह के भीतर टंकी निर्माण, पेयजल लाइन बिछने, दो पंप हाउस बनने व दो टयूबवैल खुदने का कार्य पूरा होगा। कस्बे में करीब 4 हजार उपभोक्ता है। इस कार्य से कस्बे में नई बसी बस्तियों के रहवासियों को जल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा सकेंगे।
बजट स्वीकृत किया है-

कस्बे में पेयजल कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने बजट स्वीकृत किया है। कार्य प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। इससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हल होगा।-

हमीरसिंह भायल, विधायक सिवाना

उच्च जलाशय का निर्माण कार्य जारी-

सिवाना में उच्च जलाशय का निर्माण जोर-शोर से जारी है। शीघ्र ही नई पेयजल लाइन बिछाने, पंप हाउस बनाने व ट्यूबवैल खुदवाने का कार्य शुरू करेंगे। करीब तीन माह में कार्य पूरा होगा। इस पर नए जल कनेक्शन भी दिए जा सकेंगे। - बी. एल. मीणा, अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग बालोतरा

ये भी पढ़ें

माता राणी भटियाणी मंदिर में श्रद्धा का ज्वार, दर्शन के लिए लगी भीड़, जानिए पूरी खबर
Published on:
04 Dec 2017 06:04 pm
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि