बाड़मेर

यातायात पुलिस की निष्क्रिता पड़ रही भारी, जानिए पूरी खबर

- यातायात पुलिस की निष्क्रिता पड़ रही भारी

2 min read
Dec 12, 2017
The inaction of the traffic police is getting heavy

बालोतरा.शहर के संकड़ें भीतरी भाग व मुख्य बाजारों में लोडिंग वाहनों की आवाजाही से हर दिन लगने वाले जाम से राहगीरों व वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। परेशान व जागरूक लोग कई बार उपखंड व यातायात पुलिस को इनके प्रवेश का समय निर्धारित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाईनहीं हो रही है। इससे शहरवासियों में रोष है।

- यातायात पुलिस की निष्क्रिता पड़ रही भारी
शहर वासियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन उनकी सुनवाई न होने की वजह से उनमें रोष व्याप्त है। शहर की अधिकांश आबादी शहर ेके पुराने भाग मेंं रहती है , लेेकिन पुराने भाग की बनावट बहुत संकड़ी होने की वजह से उन्हे बहुत परेशानी सहनी पड़ती है। आए दिन जाम लगने से राह चलते लोगों और वाहन चालकों का इन संकरी गलियों से निकलना मुश्किल हो रहा है। उपखंड व यातायात पुलिस को प्रवेश का समय तय करने की मांग पर सुनवाई न होने की वजह से शहरवासी खासे नाराज और आक्रोशित है।

ये भी पढ़ें

अव्यवस्थाओं से बदहाल सिवाना अस्पताल , देखिये क्या हो गया है हाल , जानिए पूरी खबर

शहर के पुराने भाग की बसावट है संकड़ी

शहर के पुराने भाग की बसावट बहुत ही संकड़ी है। नगर की अधिकांश आबादी इसी भाग में बसी होने पर यहां बड़ा बाजार है। सदर बाजार, पनघट रोड, इलोजी बाजार, भैरू बाजार, सर्राफा बाजार, गौर का चौक, शास्त्री बाजार आदि बाजारों में सामान्य दिनों भी भीड़ रहती है। त्यौहार,वैवाहिक सीजन में इन बाजारों में पैदल गुजरने में भी परेशानी होती है। गोदामों से माल की भराई कर दुकानों को आपूर्ति करने को लेकर पूरे दिन लोडिंग वाहनों की बाजार में आवाजाही लगी रहती है। चालकों के हर आठवीं, दसवीं दुकान छोड़ वाहन को खड़ा कर माल की ढुलाई करने से दिन में दर्जनों बार जाम लगते हैं। जाम के खुलने के कुछ देर बाद फिर इसके लगने से राहगीरों व वाहन चालकों को अधिक परेशानी होती है।

ये भी पढ़ें

फिल्मी स्टाइल में पकड़ा सवा करोड़ का डोडा पोस्त ,लोडेड पिस्टल व 5 कारतूस बरामद,जानिए पूरी खबर
Published on:
12 Dec 2017 03:14 pm
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि