बस्सी

Jaipur News: रामगढ़ बांध की ऐतिहासिक हवाओदी बनेगी इको टूरिज्म हब, कई ग्राम पंचायतों के लिए भी खुशखबरी

रामगढ़ बांध की मुख्य पाल से दिखाई देने वाली ऐतिहासिक शिकारगाह हवाओदी को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

2 min read
Feb 28, 2026
Photo- Patrika

जमवारामगढ़। उपखंड मुख्यालय के पास रामगढ़ बांध की मुख्य पाल से दिखाई देने वाली ऐतिहासिक शिकारगाह हवाओदी को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान विधानसभा में इसकी घोषणा की।

इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। विधायक महेंद्र पाल मीना ने बजट सत्र से पहले वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दीया कुमारी से मुलाकात कर हवाओदी के विकास की मांग रखी थी। इसके बाद सरकार ने औपचारिक घोषणा की।

ये भी पढ़ें

Jhunjhunu News: सीएम भजनलाल ने खोला विकास का पिटारा, झुंझुनूं जिले के लिए की कई अहम घोषणाएं

धौला में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय

मुख्यमंत्री ने धौला में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी की। इससे ताला, राजपुरवास, भुरानपुरा, जयचंदपुरा, गठवाड़ी, बोबाड़ी और केला का बांस सहित कई ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी।

शिक्षा में लगातार प्रगति

पहले बजट में कृषि कॉलेज, दूसरे में आइआइटी कॉलेज की स्वीकृति और अब महाविद्यालय की घोषणा को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

हवाओदी मुद्दे को मिला मंच

ऐतिहासिक हवाओदी को इको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर 'राजस्थान पत्रिका' ने समय-समय पर आवाज उठाई। पत्रिका ने शिकारगाह हवाओदी की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए कई बार समाचार प्रकाशित किए और बजट सत्र से पहले भी इस संबंध में उम्मीद व्यक्त की थी।

4.78 करोड़ से बदलेगा गुमानपुरा-पृथ्वीपुरा मार्ग का स्वरूप

राज्य सरकार के बजट में बस्सी क्षेत्र को सड़क विकास की बड़ी सौगात मिली है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गुमानपुरा-बावड़ीकाबास होते हुए पृथ्वीपुरा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क के चौड़ाईकरण के लिए 4 करोड़ 78 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

लंबे समय से संकरी और जर्जर इस सड़क पर बारिश में आवागमन बाधित हो जाता था। चौड़ाईकरण से यातायात सुगम होगा और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

कृषि और व्यापार को मिलेगा संबल

नई सड़क से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। परिवहन लागत और समय की बचत से कृषि आधारित आय में सुधार की उम्मीद है। स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan CM Announcement: CM भजनलाल की सीकर को 8 सौगातें, लेकिन जिस बड़ी घोषणा का इंतजार था वो रह गई अधूरी

Updated on:
28 Feb 2026 04:40 pm
Published on:
28 Feb 2026 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर