बेमेतरा

एक बाइक पर 5 लोग थे सवार, दुर्घटना में मां-बेटी की मौत और तीन लोग घायल

बताया जा रहा है कि सोमवार को साजा ब्लॉक के धौराभाठा निवासी सांधे लाल बाइक से पत्नी और बच्चों के साथ जा रहा था। देवकर मोड़ के पास बाइक की रफ्तार धीमी हुई तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। इसमें मौके पर ही साधन बाई पति साधे लाल (30 वर्ष) और कुमारी हीना बंजारे (15 वर्ष) पिता साधे लाल की मौत हो गई।
2 min read
Feature image

बेमेतरा. बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर देवकर के पास सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। एक बाइक पर पांच लोग जा रहे थे, जिसे ट्रक ने ठोकर मार दिया। घटना के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए साजा शासकीय अस्पताल भेज दिया है। मरने वाले दोनों साजा ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा के निवासी थे।

बताया जा रहा है कि सोमवार को साजा ब्लॉक के धौराभाठा निवासी सांधे लाल बाइक से पत्नी और बच्चों के साथ जा रहा था। देवकर मोड़ के पास बाइक की रफ्तार धीमी हुई तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। इसमें मौके पर ही साधन बाई पति साधे लाल (30 वर्ष) और कुमारी हीना बंजारे (15 वर्ष) पिता साधे लाल की मौत हो गई।

वहीं बाइक चला रहे साधे लाल समेत 6 वर्ष और 2 वर्ष के दो बच्चे घायल हुए हैं। घटना के बाद स्टेट हाइवे में लोगों की भीड़ लग गई। इसे हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ छटने के बाद मृतकों के शव को पीएम के लिए साजा शासकीय अस्पताल भेजा गया, जहां शव मच्र्युरी में है।

दुर्ग की तरफ से आ रहा था परिवार

देवकर थाना प्रभारी बीनू ठाकुर ने बताया कि परिवार दुर्ग की तरफ से आ रहा था। ट्रक की ठोकर के बाद मां और बेटी सड़क की तरफ गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। सुरही नदी पुल के पास हुए हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना हुई है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन की पतासाजी करने के लिए टीम तैनात की गई है।

Updated on:
02 Nov 2020 10:55 pm
Published on:
02 Nov 2020 10:55 pm
Also Read
View All
New Rail Project Demand: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना में बेमेतरा को जोड़ने की मांग, मुंबई-हावड़ा लाइन को मिलेगा नया बायपास; उद्योगों को भी बड़ा फायदा

IOB bank Scam: बेमेतरा में IOB के 16 करोड़ के फ्रॉड का खुलासा! तमिलनाडु से पकड़ा गया पूर्व बैंक मैनेजर तंजावुर

गांवों तक पहुंचा अवसाद… बेमेतरा में हर माह 700 से 900 मानसिक रोगी पहुंच रहे अस्पताल, आत्महत्या के आंकड़े भी चौंकाने वाले

Bemetara: भुगतान मामले की जांच पर उठे सवाल, फरियादी पहुंचा, नहीं पहुंची जांच टीम… अब धरना-प्रदर्शन की तैयारी

कुल्हाड़ी से पिता की हत्या, शव स्कूटी पर ले जाकर नाले में फेंका, बेमेतरा कोर्ट ने बेटे को सुनाई ये सजा