बेमेतरा

हे राम, स्वीपर लोगों को लगा रहा वैक्सीन, कोरोना टीका का टारगेट पूरा करने स्वास्थ्य विभाग ने लगाई सफाईकर्मियों की ड्यूटी

सफाई कर्मचारी बारले ने बताया कि कुम्ही में 50 लोगों को टीके लगाना है। 10 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 40 लोगों को शाम तक टीका लगाना जाना है। इ
2 min read
Nov 27, 2021
हे राम, स्वीपर लोगों को लगा रहा वैक्सीन, कोरोना टीका का टारगेट पूरा करने स्वास्थ्य विभाग ने लगाई सफाईकर्मियों की ड्यूटी
हे राम, स्वीपर लोगों को लगा रहा वैक्सीन, कोरोना टीका का टारगेट पूरा करने स्वास्थ्य विभाग ने लगाई सफाईकर्मियों की ड्यूटी

बेमेतरा/ राका. बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड 19 के रोकथाम के लिए टीके लगाने के टारगेट को पूरा करने के चक्कर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने मेडिकल स्टाफ की कमी का हवाला देकर अस्पताल में कार्यरत स्वीपर की वैक्सीनेशन ड्यूटी लगा दी। हद तो तब हो गई जब सफाईकर्मी ने एक दो नहीं शाम तक 40 लोगों को वैक्सीन लगाने के टारगेट का जिक्र किया। उसने बताया कि वो फिलहाल दस से ज्यादा लोगों को घर पहुंचकर वैक्सीन लगा चुका है। जिसमें कई गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

पत्रिका टीम ने पड़ताल की तो स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई। पड़ताल के दौरान पाया गया कि बेरला ब्लॉक के ग्राम कुम्ही में स्वीपर (सफाई कर्मचारी) घर-घर जाकर छूटे लोगों को टीके लगा रहा है। सफाई कर्मचारी रूपलाल बारले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला में पदस्थ है। सफाई कर्मचारी बारले ने बताया कि कुम्ही में 50 लोगों को टीके लगाना है। 10 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 40 लोगों को शाम तक टीका लगाना जाना है। इनमें ऐसे भी महिलाएं है जो गर्भवती है। जिसे टीका लगाया जा चुका हैं। स्वास्थ्य विभाग की जरा सी लापरवाही लोगों की जान भी ले सकती है।

बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को भी ढूंढकर सफाईकर्मी लगा रहे टीका
जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अप्रशिक्षित व अकुशल कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो घर- घर पहुंचकर लोगों को टीका लगा रहे है। मामले की जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। इधर अप्रशिक्षित कर्मचारी भी ड्यूटी लगा दिए जाने से छूटे लोगों को ढूंढ़- ढूंढकर टीका लगाकर जैसे तैसे काम निपटा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी भी पड़ सकती है।

सफाई कर्मचारी टीका नहीं लगा सकते
सीएमएचओ, बेमेतरा डॉ. प्रदीप घोष ने कहा कि वैक्सीनेशन के दौरान सफाई कर्मचारी टीका नहीं लगा सकते। मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाउंगा। एसडीएम, बेरला संदीप ठाकुर ने कहा कि
इस तरह की जानकारी आपसे मिल रही है। जिम्मेदार डॉक्टर व अधिकारी से जानकारी मांगेंगे।

नोटिस मिलने के बाद भी वैक्सीनेशन में लापरवाही
बेमेतरा जिले में 24 नवबंर से 27 नवबंर तक टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। जहां छूटे हुए लोगों को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाएंगे। अभियान में सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानित व कोटवार को भी शामिल किया गया है। पांच दिन पहले ही कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान ने जिले में लक्ष्य से वैक्सीनेशन कम पाए जाने पर नाराजगी जताई थी। मामले में कलेक्टर ने सीएचएमओं डॉ. प्रदीप घोष, बेरला बीएमओ जितेन्द्र कुंजाम, बेमेतरा बीएमओ डॉ. शरद कोहाड़े, नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधेश्वर वर्मा, साजा बीएमओ डॉ. अश्वनी घनश्याम ठाकुर, खम्हरिया स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी समेत, बेरला, नवागढ़ जनपद सीईओ सहित को शोकॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा था। साथ ही 30 नवबंर तक वैक्सीनेशन करने अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

Published on:
27 Nov 2021 04:52 pm
Also Read
View All
एक गठरी में धड़ और सिर, दूसरी में कंधे व हाथ-पैर, कातिल ने महिला को दी खौफनाक मौत, बेमेतरा पुलिस ने किया खुलासा

Suspicious Death: बेमेतरा में दिल दहला देने वाला मामला, 3 साल पहले भागकर की थी शादी, अब प्रेमी के घर पर मिली युवती की लाश

College Exam Result: बेमेतरा में अजब गजब मामला, BA फाइनल ईयर 95 प्रतिशत विद्यार्थी फेल, कई छात्रों को मिले 4 और 8 नंबर

School Roof Collapse: बेमेतरा में बड़ा हादसा, चलती क्लास में सरकारी स्कूल की छत का हिस्सा गिरा, 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh News: पीएम आवास के पात्र हितग्राही का नाम सूची से हटाना पड़ा महंगा, अधिकारी और सचिव अपनी जेब से देंगे लाखों रुपये