बेमेतरा

देवरबीजा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने से 80 हजार की उठाईगिरी

ग्राम देवरबीजा में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में बुधवार को एक किसान उठाईगिरी का शिकार हो गया। किसान के वाहन में रखे बैग से 80 हजार रुपए किसी ने पार कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2020, 10:29 PM IST
देवरबीजा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने से 80 हजार की उठाईगिरी
देवरबीजा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने से 80 हजार की उठाईगिरी

बेमेतरा . सिटी केातवाली क्षेत्र के ग्राम देवरबीजा में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में बुधवार को एक किसान उठाईगिरी का शिकार हो गया। किसान के वाहन में रखे बैग से 80 हजार रुपए किसी ने पार कर दिया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के बैंक से 80 हजार रुपए निकालकर बाइक में रखे बैग में रखने के थोड़ी देर बाद ही रुपए पार हो गया। बेरला के ग्राम बहेरघट का बुजुर्ग किसान लीला निषाद व राजकुमार साहू दोनों जिला सहकारी बैंक से पैसा निकालने पहुंचे। जहां से उसने अपने खाते से 80 हजार रुपए निकाला।

किसान के बाथरूम से लौटते तक गायब हो चुकी थी रकम
इसके बाद किसान ने मोटर साइकिल के थैले में रकम, पासबुक सहित आधारकार्ड, पैन कार्ड को रखा था। रखने के बाद बाथरूम चला गया था। किसान के हटते ही किसी अज्ञात चोर ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए रुपए को गाड़ी के थैले से पार कर दिया। लधु शंका के बाद किसान वापस लौटा तो इसी बीच उसे आशंका हुई तो गाड़ी का थैला खोलकर देखा तो उसमें रखे नकद रकम और पासबुक, आधारकार्ड सब कुछ गायब मिले। इसके बाद फौरन उन्होंने बैंक में जाकर पता की। वहां पर बात न बनने से तुरंत सीसीटीवी कैमरे पर नजर डाली गई। जिसमें से कुछ नजर आ रहा है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
बैंक के सामने हुए घटना की जानकारी मिलने पर बेमेतरा के एक्टिव एसडीओपी राजीव शर्मा, टीआई राजेश मिश्रा. व पुलिस टीम पहुंची। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इससे पूर्व भी देवरबीजा में रकम पार होने की घटना हो चुकी है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरबीजा में बीते कुछ सालों में करीब चार से पांच बार चोरी व उठाईगिरी घटना हो चुकी है। अब की बार दिनदहाड़े उठाईगीरी की वारदात ग्राम के मेनरोड में हुई है। इससे लोग दहशत में हैं।

Published on: