google map misguides: एमपी के महुपानी गांव के पास एक परिवार को गूगल मैप पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। नक्शे में दिखाए गए रास्ते पर शादी समारोह के बाद बेटी को लेकर घर लौट रहे 18 लोग एक साथ नाले में गिर गए। (mp news)
mp news: मोबाइल पर गूगल मैप के सहारे जा रहे चार पहिया वाहन (तूफान जीप) बैतूल के आशापुर-खंडवा मार्ग पर महूपानी गांव के पास रविवार रात हादसे का शिकार हो गया। हादसे में लोगों को मामूली चोट आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज किया है। (google map misguides)
पुलिस के मुताबिक घोड़ाडोंगरी गांव पिपरी निवासी जीप से अपनी विवाहित बेटी को लेने जाड़ीढाना गांव गए थे। रविवार शाम को वापस लौट रहे थे। मोबाइल में गूगल मैप के सहारे चल रही जीप अनियंत्रित होकर ग्राम महूपानी के पास नाले की पुलिया में पलट गई। वाहन में परिवार के लगभग 18 लोग सव थे जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। 15 लोगों को मामूली चोट आई है। घटना के बाद घायलों को एम्बुलेन्स से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।
वाहन में सवार टिल्लू उड़के ने बताया कि वाहन का चालक गूगल मैप के आधार पर रास्ता देखते हुए वाहन चला रहा था। रास्ते में नाले को लेकर गूगल ने कोई जानक नहीं दी और जीप पुलिया में घुस गई। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क कमजोर था, जिससे मैप ने सही जानकारी नहीं दी। टिल्लू ने बताया कि मैं चालक को रास्ता बता रहा था, लेकिन उसने ना सुनी। इधर पीड़ित परिवार के सदस्य अमर वरकड़े ने बताया कुछ समय पहले ही बहन का विवाह हुआ था। सावन के माह में बहन को वापस मायके लाने के लिए परिवार के सदस्य घोड़ाडोंगरी के जाड़ीढाना गए हुए थे। यहां से वापस लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। सभी को मामूली चोट आई हैं।