बेतुल

12वीं के टॉपर ने माता-पिता और भाई को मौत के घाट उतारा, गांव में मचा हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बेटे ने माता-पिता और भाई को मौत के घाट उतार दिया।

2 min read
Feb 19, 2026

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपने माता-पिता और भाई को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने पांच साल के भांजे को मारने की कोशिश भी की। इसके बाद दरवाजा बंद करके लाश के पास बैठा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना स्थल का निरीक्षण करने फॉरेसिंक टीम और एसपी वीरेन्द्र जैन भी पहुंचे। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक धुर्वे (25) ने अपने पिता राजू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (45) और छोटे भाई दिलीप धुर्वे (20) की लकड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर बुधवार रात हत्या कर दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी

गुरुवार दोपहर दिलीप का एक दोस्त उसे काम पर साथ ले जाने के लिए घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो उसे शक हुआ। झांकने पर शव दिखे। उसने ग्रामीणों को बताया। पुलिस को सूचना दी। हत्या करने के बाद दीपक शवों के पास बैठा रहा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी मानसिक रूप से विछिप्त बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दीपक पढ़ाई-लिखाई में ठीक था और करीब एक वर्ष पहले पुलिस भर्ती में शामिल हुआ था, लेकिन चयन नहीं हो पाया। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। परिवार के लोग उसका इलाज करा रहे थे। नागपुर में भी दिखाया गया था। मौके से जिंदा बचे पांच वर्षीय प्रशांत परते ने अपनी आंखों के सामने घटे पूरे घटनाक्रम को लेकर बताया कि मामा ने सबसे पहले नाना को मारा, इसके बाद नानी कमलती और फिर बचाने पहुंचे छोटे मामा के साथ मारपीट की। मामा ने उसे भी मारने का प्रयास किया। मेरे मुंह पर पैर रखकर दबाया। भांजे ने कपड़ों के बीच खाटिया के नीचे छिपकर खुद की जान बचाई।

Updated on:
20 Feb 2026 01:23 pm
Published on:
19 Feb 2026 05:28 pm
Also Read
View All