12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के कार्ड बांटने निकली युवती की स्कूटी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

MP News: प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करती थी युवती, 12 मई को शादी होने वाली थी, शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकली थी।

2 min read
Google source verification
betul

girl dies before wedding road accident

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। युवती की शादी होने वाली थी और वो घर से अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए स्कूटी से निकली थी। शादी के कार्ड बांटकर लौटते वक्त बायपास पर उसकी स्कूटी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और युवती की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो शादी वाले परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की। पुलिस जल्द ही आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

शादी के कार्ड बांटने निकली थी

जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के गुरगुंदा गांव की रहने वाली 30 वर्षीय ऊषा उर्फ हीरा उइके की शादी 12 मई को होनी थी। वो अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए रविवार को सुबह घर से निकली थी। ऊषा मुलताई से शादी के कार्ड बांटकर लौट रही थी तभी शाहपुर थाना क्षेत्र में बायपास पर टहाईवे से निकल रहे ट्रैक्टर ने कट पॉइंट पर उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही ऊषा की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

शादी का कार्ड बांटने निकली ऊषा की मौत की खबर जब घर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। बताया गया है कि ऊषा की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। उसकी शादी देवझिरी प्रभात पट्टन के रहने वाले दिनेश धुर्वे के साथ 12 मई को होने वाली थी। ऊषा चार बहनों में सबसे बड़ी थी और लोक सुविधा फाइनेंस कंपनी में काम करती थी साथ ही एक बाइक शोरूम से भी जुड़ी हुई थी। ट्रैक्टर की टक्कर के कारण ऊषा के सिर में गंभीर चोट आई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और जल्द ही आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।