8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंज मंडी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ

तैयार 44 दुकानों में जल्द शिफ्टिंग कराने राजस्व अमले को सख्त निर्देश। बैतूल। विगत दस सालों से अधूरे पड़े गंज मंडी काम्प्लेक्स के निर्माण में अब तेजी देखने को मिल रही है। ग्राउंड फ्लोर पर विस्थापितों के लिए बनाई जा रही दुकानों का काम लगभग 80 प्रतिशत हो चुका हैं। काम में तेजी लाए जाने […]

2 min read
Google source verification
betul news

तैयार 44 दुकानों में जल्द शिफ्टिंग कराने राजस्व अमले को सख्त निर्देश।

बैतूल। विगत दस सालों से अधूरे पड़े गंज मंडी काम्प्लेक्स के निर्माण में अब तेजी देखने को मिल रही है। ग्राउंड फ्लोर पर विस्थापितों के लिए बनाई जा रही दुकानों का काम लगभग 80 प्रतिशत हो चुका हैं। काम में तेजी लाए जाने को लेकर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार बुधवार सुबह 9 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निर्माणाधीन गंज मंडी कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने बताया कि कॉम्पलेक्स में कुल 320 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर 142, मेजेनाइन फ्लोर पर 26, फस्र्ट फ्लोर पर 98 और सेकंड फ्लोर पर 54 दुकानें बनाई जानी हैं। प्रोजेक्ट को व्यवस्थित तरीके से चरणबद्ध रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।
जी और एफ ब्लॉक में काम जारी, नए ब्लॉक की तैयारी
वर्तमान में जी ब्लॉक और एफ ब्लॉक में क्रमश: 66 और 78 दुकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही आगे की प्रक्रिया को गति देने के लिए जी-2 ब्लॉक में करीब 32 दुकानों के निर्माण हेतु साइट क्लियर कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अतिक्रमण हटाने सख्त निर्देश
सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने निर्माण क्षेत्र में आ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमण दल को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं मौके पर अतिक्रमणकारियों से चर्चा कर उन्हें स्थल खाली करने के लिए निर्देशित किया, ताकि निर्माण कार्य बिना बाधा के तेजी से पूरा हो सके।
तैयार दुकानों में एक सप्ताह में शिफ्टिंग के आदेश
इसके अलावा, पूर्ण हो चुकी 44 दुकानों में दुकानदारों को शीघ्र शिफ्ट कराने के लिए राजस्व अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कॉम्पलेक्स का उपयोग जल्द शुरू हो सके और व्यापारियों को सुविधा मिल सके।
नौ साल से चल रहा निर्माण
गंज मंडी काम्प्लेक्स का निर्माण विगत नौ सालों से चल रहा हैं, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य में लेटलतीफी के चलते विस्थापित दुकानदारों की उम्मीदें भी टूटने लगी थी, लेकिन दोबारा से टेंडर होने के बाद पुन: काम्प्लेक्स का निर्माण पूर्ण करने का टेंडर होने के बाद काम शुरू किया गया है, लेकिन काम की धीमी गति की वजह से लंबा समय लग रहा है। कुछ माह पहले नपाध्यक्ष ने निरीक्षण कर ठेकेदार को काम में गति लाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद विस्थापित दुकानदारों की दुकानों का निर्माण लगभग 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका हैं, लेकिन अभी दुकानें हैंडओवर की स्थिति में नहीं है।