20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी के शेडों से पूरी तरह नहीं हो सका डंप अनाज का उठाव

बैतूल। एसडीएम द्वारा लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी के बाद भी कृषि उपज बडोरा मंडी से व्यापारियों ने डंप अनाज का पूरा उठाव नहीं किया है। मंडी परिसर में अभी भी लगभग 15 से 20 हजार बोरे अनाज के पड़े हुए हैं, जिन्हें अब तक नहीं उठाया गया है। जिससे किसानों को अनाज बेचने फिर […]

less than 1 minute read
Google source verification

बैतूल। एसडीएम द्वारा लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी के बाद भी कृषि उपज बडोरा मंडी से व्यापारियों ने डंप अनाज का पूरा उठाव नहीं किया है। मंडी परिसर में अभी भी लगभग 15 से 20 हजार बोरे अनाज के पड़े हुए हैं, जिन्हें अब तक नहीं उठाया गया है। जिससे किसानों को अनाज बेचने फिर परेशानी होगी। इधर मंडी के बाहर मक्का के वाहनों की फिर लंबी लाइन लग गई है।
कृषि मंडी बडोरा में व्यापारियों का अनाज का डंप होने के बाद एसडीएम अभिजीत सिंह ने व्यापारियों की बैठक लेकर 20 अप्रेल तक सभी बोरे उठाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि तय समय सीमा तक उठाव नहीं होने पर संबंधित व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद व्यापारियों पर इस चेतावनी का खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। मंडी से अनाज का पूरी तरह उठाव नहीं हो सका। सोमवार शाम तक भी मंडी परिसर और शेडों अनाज रखा रहा। मंडी सचिव सुरेश कुमार परते ने बताया कि काफी मात्रा में बोरे का उठाव किया जा चुका है, लेकिन अभी जो बोरे शेष हैं, उनका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मक्का के वाहनों की लगी कतार
मंडी में व्यवस्था बनाने दो दिनों तक मक्का की नीलामी बंद रखी गई थी। इसके बाद दो दिन रविवार और सोमवार अवकाश के चलते फिर दो दिन मंडी बंद रही है। चार दिन में डंप अनाज का उठाव नहीं हो सका है। इधर मंडी के मुख्य गेट से मक्का के वाहनों की कतार दिन में ही लग गई थी। मंडी के अंदर व्यापारियों के बोरे होने से फिर एक बार अव्यवस्था की संभावना बढ़ गई है।