15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

*”गांव – बस्ती चलो अभियान” के तहत बैलगाड़ी से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल*

सादगी और सहजता के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प*  बैतूल। “गांव- बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को बैतूल, भैंसदेही एवं घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के देवगांव, खाटापानी, चिरापाटला , मंडई ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर वरिष्ठजनों को […]

2 min read
Google source verification
patrika news

सादगी और सहजता के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प* 

बैतूल। “गांव- बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को बैतूल, भैंसदेही एवं घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के देवगांव, खाटापानी, चिरापाटला , मंडई ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों पर सफ़ाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने भीमपुर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।गांव - बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैलगाड़ी से ग्राम चिरापाटला में अनोखे अंदाज में पहुंचकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। चिरापाटला ग्राम में बैलगाड़ी से सवार होकर बैलों को हांकते हुए पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष , बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सादगी, परंपरा और ग्रामीण जीवन से उनके गहरे जुड़ाव का संदेश का दिया।  गांव - बस्ती में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति -रिवाजों,तौर-तरीकों  और ढोल नगाड़ों से उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान खंडेलवाल ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से सहजता के साथ भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और संवाद किया।

 *गांव, गरीब,किसान और वंचित वर्ग का उत्थान हमारी प्राथमिकता*

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि गांव बस्ती चलो अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए ठोस पहल करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा से गरीब, किसान और वंचित वर्ग के कल्याण पर केंद्रित रही है।

उन्होंने आगे कहा कि सादगी और सहजता ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत होती है। खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 उन्होंने कहा कि गांव-गरीब, किसान और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान ही हमारी प्राथमिकता है  और इसी उद्देश्य के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंच रहा है। इस दौरान  विधायक महेंद्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा बाई उईके, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष  अनिल सिंह कुशवाह,गांव -बस्ती चलो अभियान के जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, पूर्व जनपद अध्यक्ष चिरोंजी पटेल,भाजपा अजजा मोर्च के जिला अध्यक्ष संतोष टेकाम, चिरापाटला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी - कार्यकर्ता, ग्रामीणजन मौजूद रहे।