भरतपुर

भरतपुर के भुसावर में दर्दनाक हादसा, कार में आग लगने से सरकारी डॉक्टर जिंदा जला, क्षेत्रीय लोग दुखी

Bharatpur Bhusavar Tragic Accident : भरतपुर के भुसावर में एक दर्दनाक हादसा। कार में आग लगने से भुसावर के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉ. विनोद कुमार मीणा जिंदा जल गए। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। साथ ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2025, 11:41 AM IST
Bharatpur Bhusavar Tragic Accident Government Doctor burnt alive in car fire local people sad
भरतपुर के भुसावर में जलती हुई कार। डॉ. विनोद कुमार मीणा (इनसेट) (फोटो पत्रिका)

Bharatpur Bhusavar Tragic Accident : भरतपुर में एक दर्दनाक हादसा। भुसावर के वैर-भुसावर सड़क मार्ग पर थाने से 100 मीटर की दूरी पर एक कार असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई। कार में लगी आग से एक डाक्टर कार में जिंदा जल गया। इस घटना की सूचना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। साथ ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

कार में लगी आग पर काबू पाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा भुसावर के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर सेवारत विनोद मीणा अपनी कार को चलाते समय गाड़ी का संतुलन खो बैठै। गाड़ी बैक करते समय सड़क को पार कर पीछे मकान की दीवार से जा कर टकरा गई। जिसके बाद कार एक आग के गोले में बदल गई। कार में भयंकर आग लग जाने से चिकित्सक गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके। सूचना पर तुरन्त भुसावर पुलिस मय अग्निशमन वाहन के घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों तथा घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने कार में लगी आग पर काबू पाया।

पुलिस ने दी परिजनों को घटना की जानकारी

मौके पर गई भुसावर पुलिस ने मृतक चिकित्सक विनोद मीणा के शव को भुसावर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक चिकित्सक विनोद मीणा के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

आज होगा शव का पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि मृतक चिकित्सक विनोद कुमार मीणा बजीरपुर के पढ़के गांव का निवासी है। मृतक चिकित्सक विनोद कुमार मीणा का रविवार को उनके परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक अपने पीछे एक लड़का छोड़ गया है।

Updated on:
8 Jun 2025, 11:41 AM IST
Published on: