24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबर, मोबाइल वेटनरी यूनिट कार्मिकों की हड़ताल खत्म, अब मिलेगा वेतन

Good News : खुशखबर। वेतन अनियमितताओं को लेकर मोबाइल वेटनरी यूनिट में कार्यरत पशु चिकित्सक, पशुधन सहायक और पायलट की हड़ताल खत्म हो गई। विभाग 10 फरवरी तक भुगतान कर देगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 31 Jan 2025, 2:40 PM IST

Good News Mobile Veterinary Unit Personnel Strike Ends they will get Salary

बांसवाड़ा में चर्चा के लिए संयुक्त निदेशक कार्यालय पहुंचे कार्मिक।

Good News : पशुओं को उपचार देने के लिए शुरू की गई मोबाइल वेटनरी यूनिट फिर से सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। कुछ दिनों से कार्मिकों की हड़ताल के कारण यह सेवा ठप थी। शुक्रवार से सेवा पुन: बहाल होगी। बीते कुछ दिनों से मोबाइल वेटनरी यूनिट में कार्यरत पशु चिकित्सक, पशुधन सहायक और पायलट वेतन अनियमितताओं को लेकर हड़ताल पर थे। इस कारण पूरे जिले में सेवा ठप पड़ी थी। इस पर गुरुवार को संयुक्त निदेशक डॉ. विजय सिंह भाटी ने हड़ताली कार्मिकों ने चर्चा की और उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

कार्मिकों ने ये बताई समस्याएं

गुरुवार को विभागीय अधिकारियों से मिलने पहुंचे कार्मिकों ने बताया कि उन्हें दिसंबर से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा वेतन भी पूरा नहीं मिलता है।

भुगतान 10 फरवरी तक होगा

संयुक्त निदेशक डॉ. विजय सिंह भाटी ने बताया कि कार्मिकों को वेतन और पे-स्लिप को लेकर कुछ समस्या थी। लेकिन उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है। दिसंबर माह के वेतन का भुगतान 10 फरवरी तक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : Jaipur Literature Festival 2025 : AI बहुत पावरफुल चीज, सुधा मूर्ति बोली- यह दिमाग की भाषा समझता है, दिल की नहीं

यह भी पढ़ें :रेलवे का फैसला, अब बदले रूट से चलेगी पुरी-जोधपुर ट्रेन, जानें

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, 2-4 फरवरी को राजस्थान के इन 6 संभाग में होगी बारिश

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग