24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, 2-4 फरवरी को राजस्थान के इन 6 संभाग में होगी बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है​ कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिस वजह से 2-4 फरवरी को राजस्थान के इन 6 संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Jan 2025, 6:52 PM IST

Weather Update Meteorological Department Prediction 2-4 February Rajasthan these 6 Divisions Rain Thunderstorm

Weather Update : मौसम में कुछ गरमाहट आ रही है। मौसम विभाग का नया Prediction है​ कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिस वजह से 2-4 फरवरी को राजस्थान के इन 6 संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2-4 फरवरी से राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया प्रदेश में अगले 2 दिन मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी।

3 फरवरी और 4 फरवरी का मौसम अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, जोधपुर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। अगर 4 फरवरी के मौसम की बात करें तो राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही निम्नतम न्यूनतम तापमान करौली में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज 8.30 मिनट पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के IAS, IPS और RAS अफसरों का कब होगा ट्रांसफर, 20 आइएएस के पास काम नहीं

4 दिन ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
1 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
2 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
3 फरवरी - जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर बारिश की संभावना - बीकानेर, जोधपुर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना।
4 फरवरी - जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर बारिश की संभावना - बीकानेर, जोधपुर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना।

यह भी पढ़ें :Good News : राजस्थान में गिव अप अभियान की डेट बढ़ी, जानें नई क्या है?

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग