लेखिका और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति आई तो थीं बच्चों के लिए लिखी अपनी किताबों के बारे में चर्चा करने लेकिन उन्होंने बातों ही बातों में ऐसे खास मंत्र दे डाले, जो बड़ों का भी जीवन बदल दें। AI को लेकर सुधा मूर्ति ने कहा एआइ बहुत पावरफुल चीज है, हर काम करने में दक्ष है लेकिन कहानियां, रचनात्मकता दिल से आती हैं और इसे कोई एल्गोरिदम नहीं बता सकती। एआइ का इस्तेमाल तकनीक, मौसम, कृषि जैसी चीजों में करें। यह दिमाग की भाषा समझता है, दिल की नहीं।