भरतपुर

पहले कुकर्म कर की थी बच्चे की हत्या, जेल से छूटते ही दोस्त की बेटी का किया बलात्कार, ‘दरिंदा’ गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एक बालक के साथ कुकर्म कर हत्या करने का मामला पहाड़ी थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था, जो वर्ष 2024 में रिहा हुआ।
less than 1 minute read
Aug 19, 2025
Bharatpur Rape News
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के भरतपुर जिला पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूर्व में एक बालक से कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। न्यायालय ने आरोपी को पूर्व में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जो वर्ष 2024 में रिहा हुआ था। रिहा होने के बाद आरोपी ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 25 जून को एक युवती ने मोहम्मद अरसद के विरुद्ध नाबालिग के साथ बलात्कार करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अरसद को गिरफ्तार किया है।

पहले कर चुका है हत्या

उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एक बालक के साथ कुकर्म कर हत्या करने का मामला पहाड़ी थाने पर दर्ज हुआ था। इस मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था, जो वर्ष 2024 में रिहा हुआ। पुलिस का दावा है कि आरोपी बलात्कार करने का आदी है, जो नाबालिग बच्चे एवं बच्चियों के साथ कुकर्म-बलात्कार करता है।

यह वीडियो भी देखें

परिवार से थी जान-पहचान

अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पीड़ित परिवार के साथ जान-पहचान थी। आरोपी पीड़ित परिवार के साथ ही काम-धंधा करता था। आरोपी की पीड़िता के पिता से पहचान थी। बाद में पीड़िता के पिता की मौत होने पर भी उसका आना-जाना बना रहा। वह बालिका को स्कूल छोड़ने और लेने जाता था। आरोपी ने बालिका की मां को भी भरोसे में ले लिया था। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया।

Updated on:
19 Aug 2025 07:31 pm
Published on:
19 Aug 2025 07:31 pm