भरतपुर

अफसरों पर भड़की सांसद संजना जाटव, बोलीं- लड्डू बनाऊं मैं इसके…

-रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों का मामला, निरीक्षण करने पहुंची थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2025, 9:56 PM IST
Feature image

सांसद संजना जाटव ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। सांसद यहां चल रहे घटिया निर्माण कार्य को देखकर भड़क गईं। इस पर उन्होंने अधिकारियों की खिंचाई करते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर से डस्ट को लेकर यह तक कहा दिया कि लड्डू बनाऊं मैं इसके, क्योंकि यह गीली है।

सांसद ने अधिकारियों से कहा कि इतनी हल्की क्वलिटी लगा रहे हो। इसका निर्माण कितने दिन रुकेगा। सांसद ने मैटेरियल की जांच करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सांसद स्टेशन मैनेजर डीसी मीणा के ऑफिस पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब रेलवे स्टेशन पर पर्यटक आते हैं तो बच्चे प्लेटफॉर्म पर उनसे भीख मांगते हैं।

इससे हमारी छवि खराब होती है। साथ ही निर्माण पर ध्यान देने के लिए एक कमेटी बनाने के लिए कहा, इससे ऐसी गतिविधियां बंद हों। सांसद जाटव ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को जो खाना दिया जाता है, उसकी जांच कराएं। उन्होंने वेंडर्स को ड्रेस में रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मैंने खुद देखा है कि स्टेशन के बाहर लगे डिवाइडर से लोगों को परेशानी होती है, जहां पानी पीने के लिए नल लगे हुए हैं, वहां भी काफी गंदगी है। उन्होंने स्टेशन मास्टर को कमियां गिनाते हुए उन्हें जल्द सुधारने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद बीते कई दिन से अपने संसदीय क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की जांच कर रही हैं। हाल ही में वे सडक़ निर्माण में इस्तेमाल हो रही खराब सामग्री को देखकर भी नाराज हुई थीं।

Updated on:
9 Mar 2025, 9:56 PM IST
Published on: