भरतपुर

रेल मंत्री को ट्रेन में पाकर बोला यात्री- आप यात्रा कर रहे हैं, इसलिए सफाई है, कोच से बदबू आती है… शिकायत सुनकर मंत्री बोले…

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महावीरजी जाते समय रेल मंत्री पीयूष गोयल ( Railway Minister Piyush Goyal ) ने सोमवार को यात्रा के दौरान जनशताब्दी ट्रेन में यात्रियों से फीडबैक ( feedback from passengers in trains ) लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2019, 6:55 PM IST
Feature image

भरतपुर.
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महावीरजी जाते समय रेल मंत्री पीयूष गोयल ( Railway Minister Piyush Goyal ) ने सोमवार को यात्रा के दौरान जनशताब्दी ट्रेन में यात्रियों से फीडबैक ( feedback from passengers in trains ) लिया।


आप यात्रा कर रहे हैं तो इसलिए ट्रेन में सफाई है... ( train passengers )

इस दौरान एक यात्री ने कहा कि सर आप यात्रा कर रहे हैं तो इसलिए ट्रेन में सफाई है वरना कुछ नहीं होता है, कोच में बदबू आती है। इस पर रेल मंत्री ने कहा कि वह सब जानते हैं इसलिए जांच कर रहे हैं।


ट्रेन ठहराव को लेकर ज्ञापन भी सौंपे

रेल मंत्री ने अन्य यात्रियों से भी रेल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। यहां मथुरा रेलवे स्टेशन पर कोच से नीचे उतरे और यात्रियों से मिले। ट्रेन के भरतपुर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रेन ठहराव को लेकर ज्ञापन भी सौंपे। हालांकि, वह भरतपुर स्टेशन पर बाहर नहीं आए।

अन्य दिनों की अपेक्षा साफ-सुथरा मिला प्लेटफॉर्म

रेलमंंत्री के चलते स्टेशन पर संबंधित प्लेटफॉर्म पर अन्य दिनों की अपेक्षा साफ-सुथरा मिला और अधिकारी सतर्क दिखे। वहीं, रेल मंत्री ने महावीरजी पहुंच कर भगवान महावीर जी के दर्शन पूजा अर्चना की। उनकेे साथ उनकी धर्मपत्नी भी थी।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
2 Dec 2019, 6:55 PM IST
Published on: