भरतपुर

Rajasthan Government Schools : राजस्थान के सरकारी स्कूलों को आखिर कब मिलेगा खेल बजट और खेल सामग्री?, छात्र-टीचर मायूस

Rajasthan Government Schools : राजस्थान में सरकारी स्कूलों में सत्र बीतने को है, लेकिन अभी तक न तो खेल सामग्री का बजट मिला न ही खेल सामग्री प्राप्त हुई। आखिर कब मिलेगा खेल बजट और खेल सामग्री?
less than 1 minute read
Rajasthan government schools When get sports budget and sports Kit Student-teacher disappointed
फोटो-AI

Rajasthan Government Schools : राजस्थान सरकार स्कूलों में लाखों का बजट खर्च कर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सत्र बीतने को है, लेकिन अभी तक न तो खेल सामग्री का बजट मिला न ही खेल सामग्री प्राप्त हुई।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् से खेल सामग्री खरीदने के लिए मिलने वाला बजट न देकर गत सत्र में सीधे खेल किट वितरित की गई थी। जिस पर शारीरिक शिक्षकों और शिक्षक संघों ने विरोध दर्ज कराया था।

निजी फर्म के माध्यम से खेल किट पहुंचाने का दिया था आदेश

वहीं गत सत्र में नया प्रयोग करते हुए स्कूल शिक्षा परिषद् की ओर से निजी फर्म के माध्यम से स्कूलों को सीधे खेल किट पहुंचाने का कार्यादेश जारी किया गया था। इसके तहत राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में 23,746 रुपए, उच्च प्राथमिक स्कूलों में 9300 रुपए और प्राथमिक स्कूलों में 4725 रुपए की राशि से किट खरीद कर सीधे स्कूलों को पहुंचाया गया था, जो वास्तविक रूप से खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले स्कूलों के लिए नाकाफी था।

जबकि इससे पूर्व उच्च माध्यमिक स्कूलों को 25 हजार, उच्च प्राथमिक स्कूलों को 10 हजार और प्राथमिक स्कूलों को 5 हजार रुपए का वार्षिक बजट खेल सामग्री की खरीद के लिए जारी किया जाता था।

बीते वर्ष विभाग का नया प्रयोग

बीते वर्ष विभाग ने नया प्रयोग करते हुए सीधे स्कूलों को खेल किट खरीदकर पहुंचाई थी। इसमें प्राथमिक स्कूलों की खेल किट में प्लास्टिक क्रिकेट बैट, स्टम्प, बॉल, फुटबॉल, टेनिस बॉल, हर्डल आदि सामग्री, उच्च प्राथमिक स्कूलों की खेल किट में वुडन आदि शामिल थे।

Updated on:
02 Mar 2026 01:14 pm
Published on:
02 Mar 2026 01:14 pm