भिलाई

CG News: डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबीयत, परिजन दवा लेने गए, लौटे तो हो चुकी थी मौत…

CG News: रायपुर में अपनी गाड़ी में ही रात को सो गया। वह घर नहीं गया। सोमवार को हेल्पर ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी कि जितेन्द्र की तबियत ठीक नहीं है। उसको ले जाकर इलाज कराए।

less than 1 minute read
Oct 03, 2024
CG news

CG News: हथखोज शीतलापारा निवासी जितेन्द्र पांडेय की मौत हो गई। वह गुड्स सर्विस में अपनी ही गाड़ी चलाता था। तीन दिन से उसकी तबियत खराब थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दे दिया था। इसलिए मौत हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि हथखोज निवासी प्रकाश पांडेय के पास दो गाड़ी है। उसका बेटा जितेन्द्र पांडेय खुद एक गाड़ी को चलाता था। चंद्रपुर से रविवार को वापस आ रहा था। उसकी तबीयत बिगड़ गई। रायपुर में अपनी गाड़ी में ही रात को सो गया। वह घर नहीं गया। सोमवार को हेल्पर ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी कि जितेन्द्र की तबीयत ठीक नहीं है। उसको ले जाकर इलाज कराए।

इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजन मंगलवार को रायपुर से जितेन्द्र को घर लाए। बुधवार को पास में रहने वाले डॉक्टर शर्मा से उसका इलाज कराया। डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया और दवाई दी लेकिन उसकी तबियत और बिगड़ गई। उसे लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Published on:
03 Oct 2024 12:12 pm