भिलाई

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, अब सरकारी दफ्तरों के सारे काम होंगे ऑनलाइन, CM साय ने की ये बड़ी घोषणा

Bhilai News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) का निर्माण किया जा रहा है। इसमें राजधानी रायपुर, भिलाई, दुर्ग और राजनांदगांव शामिल हैं।

less than 1 minute read
Aug 19, 2025
Chhattisgarh CM vishnudeo sai ( Photo - Patrika )

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) का निर्माण किया जा रहा है। इसमें राजधानी रायपुर, भिलाई, दुर्ग और राजनांदगांव शामिल हैं। इसे एक क्षेत्र मानकर नीति बना रहे हैं। राज्य सरकार तेजी से इस दिशा में काम कर रही है। इसका लाभ भिलाई निगम को भी मिलेगा।

वे भिलाई में विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अटल विश्वास पत्र जारी किया था। मोदी गारंटी के काम पूरे हो गए हैं। उसी तरह से अटल विश्वास पत्र के काम भी पूरे किए जाएंगे। सरकार ने सुशासन विभाग का गठन किया हैं।

ये भी पढ़ें

धमतरी-रायपुर मर्डर केस…PCC चीफ बैज ने CM साय को लिखा पत्र, पीडि़त परिवार को 50-50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग

प्रदेश के अंदर करप्शन के रास्ते थे, उसे बंद कर रहे हैं। सारा काम ऑनलाइन कर रहे हैं। पहले कोयला में घोटाला हुआ। उसे ऑनलाइन किया गया। आबकारी घोटाला हुआ, उसे भी सुधारा गया। अब जमीन की फेक रजिस्ट्री नहीं होगी। रजिस्ट्री के साथ तुरंत नामांतरण होगा। पिता बेटे को अपना प्रॉपर्टी हस्तांतरण करता है, तो सिर्फ 500 रुपए लगेगा। नवाचार भी सरकार में ला रहे हैं।

अटल डिजिटल सेवा केंद्र से जुड़ेगे सभी गांव

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना व किसानों धान खरीदी समेत अपनी सरकार की अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, 1,460 ग्रामों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से पंचायत अब सारा दस्तावेज प्रमाण पत्र वहां मुहैया करवा रहे हैं। वहां बैंकिंग सुविधा भी दी जा रही है। अगले 6 माह में 5 हजार पंचायतों को अटल डिजिटल सेवा केंद्र से जोड़ा जाएगा। अप्रैल 2026 में पंचायती राज दिवस होगा, तब तक जितने भी ग्राम पंचायत हैं छत्तीसगढ़ में उन सभी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र खुल जाएगा। ग्रामीणों को बैंक नहीं जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

CM साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव… किसानों के हित में कही ये बात!

Published on:
19 Aug 2025 10:56 am
Also Read
View All

अगली खबर