भिलाई

Winter 2024: प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड, अंबिकापुर में 9 डिग्री पर पहुंचा पारा शीतलहर की संभावना

Winter 2024: ठंडी और शुष्क हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। प्रदेश के सरगुजा और उससे लगे बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में शीतलहर चलने या शीतलहर जैसी स्थिति की संभावना बन रही है।
less than 1 minute read
Nov 22, 2024
Winter 2024
Winter 2024

Winter 2024: दुर्ग जिले में ठंडक में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को दुर्ग जिले में रात का पारा औसत से 4.5 डिग्री नीचे आ गया, जिससे न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह नवंबर के महीने का सबसे कम तापमान रहा। गुरुवार को दिन में हल्की ठंडी हवाएं चली। सुबह बदली रही। हल्की धूप कम ही निकली। इससे पहले रात को करीब 3 बजे रात का पारा 11 डिग्री के करीब भी पहुंच गया, जिससे अच्छी ठंडक का अहसास होने लगा।

फिलहाल, 9.6 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे अधिक ठंडा है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से लगातार ठंडी और शुष्क हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। प्रदेश के सरगुजा और उससे लगे बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में शीतलहर चलने या शीतलहर जैसी स्थिति की संभावना बन रही है। धीरे-धीरे इसका असर मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भी दिखने लगेगा।

इसके अलावा अभी 25 से 30 नवंबर के बीच तापमान में थोड़ी वृद्धि होने के भी संकेत मिल रहे हैं, जिससे रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आना संभावित है। यह फेज गुजर जाने के बाद दिसंबर मध्य से जिले में कड़ाके की ठंडक महसूस होने लगेगी, जो जनवरी आखिर तक बनी रहेगी।

Updated on:
22 Nov 2024 12:48 pm
Published on:
22 Nov 2024 12:48 pm