3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Winter 2024: नवंबर के आखिरी सप्ताह तक और बढ़ेगी ठंड, दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज

Winter 2024

Winter 2024

Winter 2024: क्षेत्र में अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है और गुलाबी ठंड के साथ ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। दिन और रात के दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 28 चल रहा है, वहीं रात का तापमान नीचे गिर कर 17, 16 डिग्री पर पहुंच गया है। फिलहाल कह सकते हैं कि लोग गुलाबी ठंड का आनंद ले रहे हैं आने वाले दिनों में ठंड के बढ़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें: Winter 2024: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन तक बढ़ेगी ठण्ड, 13 डिग्री पर पहुंचा पारा

मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोगों को हल्की सर्दी, जुकाम, खांसी की भी शिकायत सामने आ रही है। परंतु उसके बावजूद मौसम काफी दिनों के बाद बदल रहा है। इससे लोगों को राहत मिल रही है। साथ ही अब लोग ठंड का एहसास करने लगे हैं। उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की खबर है जिसका असर छत्तीसगढ़ पर भी दिखाई पड़ने लगी है।

वहीं दूसरी तरफ लोग अब गर्म कपड़े की ओर अग्रसर होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस माह के अंत तक ठंड और अधिक बढ़ सकती है और लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए बाध्य भी होना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग