आसमान में हल्के बादल छाए रहने से भले ही कड़ी धूप से राहत मिली, पर उमस भरी गर्मी परेशानी बढ़ाती ही रही। रात में भी ठंड का अहसास नहीं हुआ। बता दें कि दो दिन पहले न्यूनतम तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, वह एक बार फिर से बढ़ कर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लिहाजा पिछले दिनों ठंड से बचने लोगों से स्वेटर, जैकेट निकाल लिए थे, अब फिर से उसे रख दिए हैं। इधर अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के कम नहीं हो रहा हे। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 .4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।