वर्तमान में मौसम की फितरत कुछ इस कदर है कि दिन में उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है, तो रात में ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि दो दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा था, अब घट कर 30 डिग्री के लेबल में आ गया है। इसकी वजह से भी पहले की तुलना में गर्मी से राहत मिली है।