8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Winter 2024: प्रदेश में गुलाबी ठंड का एहसास, तापमान में गिरावट का दौर शुरू, जानिए मौसम का ताजा Update

Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में धीरे धीरे बदलाव आने लगा है। तापमान में गिरावट आने से गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। उत्तरी इलाके में ठंड का एहसास होने लगा है।

2 min read
Google source verification
Winter 2024

Winter 2024

Winter 2024: दीपावली के बाद अब पारा गिरने लगा है और हल्की ठंड बढ़ने लगी है। इस बार दीपावली के बाद से ठंड का अहसास होने लगा और लगातार पारा गिरने लगा है। वैसे वर्तमान में दिन के समय ठंड का अहसास नहीं हो रहा, लेकिन रात और भोर सुबह में जरूर ठंड का अहसास होता है।

पिछले कुछ दिनों से रात्रि में ठंडकता महसूस होने लगी है। वैसे लोगों ने शॉल व स्वेटर निकालना प्रारंभ तो नहीं किया है, लेकिन लोगों ने गरम कपड़े निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में भी अब गरम कपड़ों की मांग शुरु हो चुकी है। दीपावली के बाद अब मौसम में तेजी से परिवर्तन की उम्मीद है। एक सप्ताह पूर्व रात में न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस थी, लेकिन अब यह चार से चार डिग्री तक नीचे पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर जा पहुंची है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में और परिवर्तन होगा। कुछ दिन बाद तापमान बढ़ेगा, जिसके बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़े: IMD का बड़ा अपडेट! CG में गुलाबी ठंड की दस्‍तक, तो इन जिलों में हो रही बारिश…जानें मौसम का ताजा हाल

आगामी दिनों बढ़ेगी ठंड

बारिश का मौसम खत्म होने के बाद तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, सुबह और देर रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी घना होने लगेगा।

नवंबर के दूसरे हफ्ते में दिखेगा ठंड का असर

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव अधिक तो उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति कम हो गई है, जिसके चलते प्रदेश में बादलों की आवाजागी के साथ मौसम शुष्क हो गया है। इसके असर से अगले हफ्ते से रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। बता दें कि आगामी 3 दिनों के दौरान सरगजुा संभाग के जिलों में न्यनूतम तापमान में 1-2°C तक की हल्की वृद्धि होने की संभावना है तथा सभी शेष सभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

सुबह भीड़ दिखाई देने लगी

ठंड का अहसास तो होने लगा है, लेकिन घरों के पंखे बंद नहीं हुए हैं। ठंड के प्रारंभ होने के कारण लोगाें की दिनचर्या में भी परिवर्तन आने लगा है। कुछ लोग सुबह देर से उठ रहे हैं, तो कुछ सैर के बहाने जल्दी उठ जाते हैं। सुबह-सुबह कवर्धा के रानी दुर्गावती चौक से लालपुर तक और लोहारा नाका से नहर पार तक लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखने लगी है। वहीं सुधा वाटिका में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।