8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD का बड़ा अपडेट! CG में गुलाबी ठंड की दस्‍तक, तो इन जिलों में हो रही बारिश…जानें मौसम का ताजा हाल

Winter 2024: अक्टूबर महीना खत्म होने से पहले छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Oct 2024, 1:31 PM IST

Winter 2024

Winter 2024: रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 32.9 डिग्री पर आ गया है। हालांकि यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। इसके बावजूद दिन में उमस कम हुई है। रात में हल्की उमस अभी भी है। इस माह के अंत तक हल्की ठंड दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, लेकिन यह कमजोर है। इसके असर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अक्टूबर का तीसरा सप्ताह बीत गया है, लेकिन न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास ही चल रहा है। पिछले 11 सालों में ये सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है। यानी रातें गर्म है। दिन में तापमान गिरने से लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। राजधानी में हल्के बादल छाए रहे। कहीं-कहीं पर बौछारें भी पड़ीं। रविवार को भी बौछारें पड़ीं थीं। इसके असर से ही तापमान में कुछ गिरावट आई है।

यह भी पढ़े: Winter 2024: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का आया ताजा अपडेट

प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 19 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे अधिक तापमान लखनपुर में 34 डिग्री रहा। अमूमन ठंडा रहने वाले पेंड्रारोड में पारा 19.4 डिग्री पर रहा। अंबिकापुर में 20.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आंशिक बादल छाए रहेंगे।

बस्तर के कई स्थानों पर हो रही तेज बारिश

बस्तर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में तोकापाल में 6, छुरा में 3, सरोना, दरभा, माकड़ी व दुर्ग में 2 सेमी पानी बरस गया। वहीं, अंतागढ़, नानगुर, मैनपुर, भिंभोरी में एक सेमी पानी गिरा।

एक-दो स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में इस साल मानसून सीजन में 1231 मिमी पानी गिरा है, जो पिछले 20 साल में सर्वाधिक बारिश है। एक जून से 30 सितंबर तक यह बारिश हुई।