8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: रुक-रुककर हो रही बारिश से छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड का एहसास, जानें आने वाले दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: उत्तर और पश्चिम की ओर बढ़ते हुए मंगलवार 22 अक्टूबर को सुबह तक अबदाब क्षेत्र में और 23 अक्टूबर को पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवती तूफान में बदलने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 22 Oct 2024, 1:18 PM IST

Weather Update

Weather Update: रविवार की शम को हुई झमाझम बारिश के बाद से ही दुर्ग जिले का मौसम बदल गया है। तापमान में कमी आई है। सोमवार को दिनभर बदली छाई रही। हल्की ठंडक भरी हवाएं चली। दिन का अधिकतम तापमान औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री घटकर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Winter 2024: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का आया ताजा अपडेट

इसमें औसत से 2 डिग्री की गिरावट आई है। इधर, जिले में सोमवार को भी 16.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भिलाई-दुर्ग को छोड़कर अन्य स्थानों पर तेज बारिश हुई। अधिकतर जगहों पर खंडवर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निन दाब का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके उत्तर और पश्चिम की ओर बढ़ते हुए मंगलवार 22 अक्टूबर को सुबह तक अबदाब क्षेत्र में और 23 अक्टूबर को पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवती तूफान में बदलने की संभावना है।

इससे प्रदेश में हवा की रतार 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से दुर्ग जिला सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखाई दे सकता है। मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश संभावित है। इससे दिनभर बादल छाए रह सकते हैं।