4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

65 करोड़ से बनेगा भिलाई में करेंसी टावर, एमआईसी ने दी मंजूरी; युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Currency Tower in Bhilai: भिलाई के संजय नगर में 65 करोड़ रुपए की लागत से करेंसी टावर बनेगा। एमआईसी ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 4 Nov 2026, 2:40 PM IST

Currency Tower in Bhilai

नगर निगम भिलाई (photo Patrika)

Currency Tower in Bhilai: नगर पालिक निगम भिलाई की महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में संजय नगर में बहुप्रतीक्षित ‘करेंसी टावर’ के निर्माण प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता और निगम आयुक्त सुरुचि सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में जीई रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर स्थित संजय नगर वार्ड-6 में 65 करोड़ रुपए की लागत से यह अत्याधुनिक वाणिज्यिक परिसर तैयार करने का निर्णय लिया गया।

केंद्र व राज्य सरकार से मिलेगा 50 प्रतिशत अंशदान

परियोजना के वित्तीय ढांचे के तहत निर्माण लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत अनुदान राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि शेष राशि की व्यवस्था निगम प्रशासन करेगा। इस बहुमंजिला परिसर में आधुनिक दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए स्थान विकसित कर उन्हें लीज व किराए पर आवंटित किया जाएगा। इससे नगर निगम को नियमित राजस्व का एक मजबूत स्रोत मिलेगा।

शिक्षित बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

इस वृहद व्यावसायिक परिसर के धरातल पर उतरने से स्थानीय युवाओं और शिक्षित बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार व व्यापार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही नेशनल हाईवे से लगे संजय नगर क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी। एमआईसी की स्वीकृति के बाद अब जल्द ही निर्माण की विस्तृत समय-सीमा और दुकानों के आवंटन के नियम तय किए जाएंगे।

निगम की आय बढ़ेगी युवाओं को मिलेगा रोजगार

करेंसी टावर का सबसे बड़ा फायदा नगर निगम और स्थानीय युवाओं को मिलने की उम्मीद है। दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से मिलने वाला किराया निगम के लिए नियमित राजस्व का जरिया बनेगा। इससे निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। वहीं, परिसर में दुकानें और कारोबार शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। शिक्षित बेरोजगार युवा खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। इसके अलावा दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों, सर्विस सेक्टर और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी रोजगार मिल सकता है।