बुधवार को दिन भर धूपछांव के क्रम के बीच रह-रह कर हल्की बारिश भी होती रही। रदेर रात तक यही सिलसिला बना रहा। इस तरह पिछले दो दिन से रह-रह कर हो रही बारिश से अधिकतम तापमान गिरते क्रम में है। इससे उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल रही है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, तो बुधवार को घट कर 30.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि न्यूनतम तापमान जो 25.8 डिग्री था वो उसमें करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।