मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो दिन बाद फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। 23 सितंबर से रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से होकर एक द्रोणिका गुजर रही है। जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देगा। यही कारण है कि 23 सितंबर से उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जिस कारण से भारी बारिश का दौर शुरू होगा।