
रिटायर्ड विंग कमांडर सुसाइड (photo source- Patrika)
Commander Suicide: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने अस्थायी निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय विपुल यादव अपने परिवार के साथ विधायक विश्राम गृह, बंगला नंबर 79 में रह रहे थे। वे मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और वायुसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रायपुर में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
Commander Suicide: फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। वहीं भारतीय वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर विपुल यादव द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Updated on:
11 Mar 2026 11:03 am
Published on:
11 Mar 2026 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
