
कमर्शियल LPG की किल्लत (photo source- Patrika)
Raipur Restaurant Closed: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी नजर आने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के चलते शहर के 20 से अधिक रेस्टॉरेंट बंद हो चुके हैं, जिससे होटल और फूड कारोबार पर असर पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि रायपुर में 100 से ज्यादा बड़े रेस्टॉरेंट संचालित होते हैं। इनमें से कई जगहों पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके कारण रेस्टॉरेंट संचालकों को फिलहाल अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़े हैं। गैस की कमी से रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। इस संकट का प्रभाव शादी-ब्याह के सीजन पर भी देखने को मिल रहा है।
Raipur Restaurant Closed: कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे आयोजनों की तैयारियों में परेशानी हो रही है। कई कैटरर्स को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। वहीं शहर के बड़े होटलों के पास भी कमर्शियल गैस का केवल 2 से 3 दिन का ही स्टॉक बचा है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और ज्यादा होटल और रेस्टॉरेंट प्रभावित हो सकते हैं।
Updated on:
11 Mar 2026 09:01 am
Published on:
11 Mar 2026 09:01 am
