
अमेरिका-ईरान युद्ध का असर (photo source- Patrika)
US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद होटलों, रेस्टोरेंट और उद्योगों के लिए एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के कमर्शियल सिलेंडरों के उपयोग पर रोक लगाई गई है। इसकी आपूर्ति केवल अस्पताल और शैक्षणिक संस्थाओं सहित अतिआवश्यक सेवाओं को ही की जाएगी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के बाद होटल, रेस्टोरेंट संचालक और उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया है।
गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट ताला लगने के कगार पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों से गैस की रैक नहीं पहुंचने से एजेंसी संचालक भी कमर्शियल सिलेंडरों की बुकिंग नहीं ले रहे हैं। डिमांड पर पर सीधे मना किया जा रहा है। इस तरह के हालात रायपुर सहित पूरे प्रदेशभर में देखने को मिल रहा है।
होटल और रेस्टोंरेट संचालकों का कहना है कि जल्दी ही आपूर्ति सामान्य नहीं होने और आपूर्ति प्रभावित होने से उन्हें तालाबंदी करनी पड़ेगी। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति इस समय सामान्य होने के कारण इसकी डिलीवरी की जा रही है। लेकिन उनकी आपूर्ति पर भी दबाव बताया जा रहा है। गैस एजेसी संचालकों का कहना है कि ईरान युध्द के असर से गैस की डिलवरी प्रभावित हुई है।
बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने निजी बॉटलिंग कंपनियों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, एस्सार ग्रुप और गो गैस को भी आपूर्ति पर रोक लगाने का आदेश दिया है। अब एलपीजी की बिक्री सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां इंडियन ऑइल कॉपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड ही करेंगी। इसमें निजी बॉटलिंग कंपनियों जैसे रिलायंस, एस्सार ग्रुप और गो गैस को भी एलपीजी आपूर्ति पर रोक लगाने का आदेश दिए गए हैं।
युद्ध के कारण बढ़ते तनाव को देखते हुए देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त कार्यालय की लॉयजन अधिकारी लेखा अजगले को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में आवागमन और वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। आवश्यकता पडऩे पर मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 और फैक्स नंबर 011-46156030 पर संपर्क किया जा सकता है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन वेस्टर्न जोन के अध्यक्ष कमलजीत होरा का कहना है कि सिलेंडरों की आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से होटलों में नहीं हो रही है। इसके चलते कारोबार पर असर पड़ रहा है। बेंगलूरू में होटल और रेस्टोंरेंट को अघोषित रूप से बंद करने के कारण पूरा कारोबार ठप हो गया है। नागपुर में राशनिंग करने के कारण स्थिति अघोषित आपातकाल जैसेी स्थिति बन गई है।
त्योहारी सीजन के कारण सिलेंडरों की आपूर्ति पर कुछ असर पड़ा है। घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य और बुकिंग कराने पर दिया जा रहा है। कमर्शियल सिलेंडरों के लिए शासन और पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा तय मापदंडों का पालन किया जा रहा है- विकास मरकाम, इंडेन गैस एजेंसी डीलर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष
Published on:
11 Mar 2026 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
