11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Weather: मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी, प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर, इन जिलों में लू जैसे हालात

Chhattisgarh Weather: दुर्ग और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है, जबकि रायपुर का तापमान 38.6 डिग्री रहा।

less than 1 minute read
Google source verification
गर्मी का मार्च (photo source- Patrika)

गर्मी का मार्च (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Weather: मार्च के दूसरे हफ्ते में ही प्रदेश का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। अभी गर्मी के तीन महीने बाकी हैं तो ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल गर्मी परेशान करने वाली रहेगी। दुर्ग व राजनांदगांव राजधानी से ज्यादा गर्म हैं। मंगलवार को दोनों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।

Chhattisgarh Weather: अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं

रायपुर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा है। दोनों शहरों में लू जैसे हालात हैं। रात भी गर्म होने लगी है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहेगा।

राजधानी में तीखी धूप के कारण लोग अब दोपहर में घरों से निकलना कम कर रहे हैं। सुबह हवा में आद्र्रता की मात्रा 49 व शाम को केवल 29 फीसदी रही। यानी हवा में नमी बिल्कुल नहीं है। मौसम शुष्क है। इसलिए 3 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवा भी चुभ रही है।

Chhattisgarh Weather: चक्रवात बना

बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दक्षिण झारखंड व उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से डेढ़ किमी की ऊंचाई पर चक्रवात बना हुआ है। वहीं, एक अन्य सिस्टम द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से मंगलवार की दोपहर दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना थी, लेकिन नहीं हुई।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग