गोदाम में रखे सोफे, गद्दे और फोम के अन्य सामान आग की चपेट में आने से भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन अभी सामने नहीं आया है। आग लगने के कारणों और कुल आर्थिक नुकसान की स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।