पंडरी कपड़ा बाजार राजधानी का व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्राहक और अन्य लोग रोजाना पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार के पास आग लगने की घटना ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती।हालांकि, आग की चपेट में कितनी दुकानें या कितना सामान आया है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग लगने के कारणों और संभावित नुकसान का आकलन संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने, घटना के कारण और नुकसान से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।