25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर अब मिलेंगे 12 लाख रुपए, दोगुनी होगी क्षतिपूर्ति राशि

Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले से होने वाली जनहानि पर क्षतिपूर्ति राशि 6 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपए करने की तैयारी है। वन विभाग ने प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

राकेश टेंभुरकर

•

Updated: 25 Oct 2026, 12:11 PM IST

Chhattisgarh News

वन्यजीवों के हमले (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@ राकेश टेंभुरकर। Wildlife Attack Compensation: वन्य प्राणियों के हमले से नागरिकों को किसी भी तरह की जनहानि होने पर अब क्षतिपूर्ति राशि दोगुनी मिलेगी। वन विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही पीडि़त और उनके परिजनों को राशि का भुगतान किया जाएगा। राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में इस पर चर्चा के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया है। क्षतिपूर्ति राशि में पिछले कई सालों इजाफा नहीं करने पर वन विभाग द्वारा इसकी समीक्षा की गई। साथ ही पडो़सी राज्यों में दिए जाने वाले क्षतिपूर्ति राशि का अध्ययन किया गया।

बता दें कि महाराष्ट्र में जनहानि पर 20 लाख, कर्नाटक में 15 लाख, केरल में 10 और मध्यप्रदेश में लाख रुपए राशि दी जा रही है। इसे देखते हुए तमाम पहलुओं पर विचार करने और सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन को देखते हुए इसमें इजाफा करने का निर्णय लिया गया है।

इनको किया चिन्हांकित

क्षतिपूर्ति राशि में शेड्यूल वन के तहत आने वाले बाघ, तेंदुआ, भालू, लकड़बग्घा, भेडि़या, जंगली सूअर, गौर, जंगली हाथी, जंगली कुत्ता, मगरमच्छ, वन भैंसा, सियार, और बंदर को चिन्हांकित किया गया है। उक्त वन्य प्राणियों द्वारा हमला कर घायल करने, मारने और किसी भी तरह की क्षति पहुंचाने पर क्षतिपूर्ति राशि मिलेगी।

प्रस्ताव भेजा

अरुण कुमार पाण्डेय, पीसीसीएफ एवं वनबल प्रमुख के मुताबिक, क्षतिपूर्ति राशि में इजाफा करने के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से चर्चा के बाद सहमति मिलने पर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्तावित क्षतिपूर्ति राशि में इजाफा होने पर पीडि़त और उनके परिजनों को राहत मिलेगी।

फैक्ट फाइल
क्षतिपूर्ति का प्रकार - वर्तमान राशि - प्रस्तावित राशि

  • जनहानि होने पर - 6 लाख - 12 लाख
  • स्थाई अपंगता - 2 लाख - 6 लाख
  • घायल होने पर - 59100 - 1 लाख
  • पशुहानि होने पर - 30000 - 50 हजार