25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल से घर लौटते समय बड़ा हादसा, रायपुर में एक्टिवा सवार मां-बेटी को टक्कर मारकर स्कूटर चालक फरार

Electric Scooter Accident: रायपुर के अमलीडीह में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वकील की पत्नी और बेटी घायल हो गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 25 Oct 2026, 11:38 AM IST

Raipur Accident

रायपुर में तेज रफ्तार ई-स्कूटर का कहर (Photo Source- AI Generate)

Raipur Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। अमलीडीह इलाके में स्कूल से अपनी बेटी को लेकर घर लौट रही महिला की एक्टिवा को पीछे से आ रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उनकी बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद स्कूटर चालक मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Raipur Road Accident: मेडिसाइन अस्पताल मोड़ के पास हुआ हादसा

पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना 23 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे की है। महिला अपनी बेटी को लेने सेंट जोसेफ स्कूल, अमलीडीह गई थीं। स्कूल से छुट्टी के बाद बेटी को एक्टिवा पर बैठाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान मेडिसाइन अस्पताल मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार महिला और उनकी बेटी सड़क पर गिर गईं।

महिला के हाथ-पैर में चोट, बेटी के चेहरे पर भी लगी चोट

हादसे में महिला के हाथ और पैर में चोट आई है। वहीं, उनकी बेटी के हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना के समय आसपास लोग मौजूद थे, जिन्होंने हादसे को देखा। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर रुकने के बजाय वहां से फरार हो गया।

पति को दी जानकारी, फिर थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

हादसे के बाद महिला ने अपने पति अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने पति के साथ राजेंद्र नगर थाने पहुंचीं और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। महिला ने शिकायत में इलेक्ट्रिक स्कूटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Road Safety: भारतीय न्याय संहिता की इन धाराओं में केस दर्ज

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 125(ए) लापरवाही से किए गए ऐसे कृत्य से संबंधित है, जिससे किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ती है। वहीं, धारा 281 सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही या उतावलेपन से वाहन चलाने से संबंधित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल इलेक्ट्रिक स्कूटर का नंबर CG 04 QZ 1218 है। अब पुलिस की जांच में हादसे की परिस्थितियों और आरोपी चालक के संबंध में आगे की जानकारी सामने आएगी।