8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, जल्दी शुरू होगी हड्डी कंपा देने वाली ठंड, इन इलाकों में तेजी से गिरा पारा

Weather Update: छत्तीसगढ़ मेें अब कभी भी कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है। कहीं-कहीं पारा तेजी से गिरना शुरू हो गया है। जिसके बाद से गर्म कपड़े पहनना शुरू हो गया है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Nov 2024, 1:00 PM IST

cg Weather news

Weather Update: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन राजधानी अभी भी गर्म है। रायपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। जबकि पहाड़ी इलाका अंबिकापुर में तेजी से पारा गिरा है। जिसके बाद रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। संभावता आने वाले कुछ दिनों में ठंड में बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: छाए रहेंगे बादल

इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में जगदलपुर में भी पारा 17.2 डिग्री पर आ गया है। जिसके बाद हल्की ठंड से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं आएगा। मौसम भी शुष्क है इसलिए बादल भी नहीं छाएंगे।

यह भी पढ़ें: Weather Update: 10 नवंबर के बाद बदलेगी हवा की चाल! पड़ेगी कड़ाके की ठंड या होगी बारिश, देखें अपडेट

रायपुर में ठंड ने नहीं दी दस्तक

Weather Update: नवंबर का पहला सप्ताह बीतने वाला है, लेकिन राजधानी में ठंड ने दस्तक नहीं दी है। रात में जरूर आउटर व हरे-भरे इलाकों में हल्की ठंड पड़ रही है। राजधानी में 2022 में 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहा है। वहीं 2016 में 14 डिग्री रहा है। ऐसे में अभी ज्यादा ठंड की उमीद भी नहीं है। दिसंबर में अच्छी ठंड पड़ने का ट्रेंड रहा है। तब पारा 12 डिग्री या इससे थोड़ा कम जाता है। जबकि लाभांडी में पारा 8 डिग्री तक आ जाता है। यानी वहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहां इंदिरा गांधी कृषि विवि में तापमापी यंत्र लगाया गया है। इसलिए शहर व लाभांडी के तापमान में कई बार 4 डिग्री का अंतर रहता है।