Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे हवा में नमी की मात्रा कम हो रही है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आगामी दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।