मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि कड़ाके की ठंड के लिए एंटी साइक्लोन जिम्मेदार होता है, जो नीचे की ठंडी हवाओं को वातावरण में आने से रोकता है, जिससे ठंडी हवाएं नीचे की तरफ चलती है। पिछले कुछ वर्षों में विंटर का ट्रेड बताता है कि जनवरी के दूसरे और तीसरे हफ्ते में ही अच्छी ठंड पड़ी है। इस साल भी कुछ ऐसे ही ट्रेंड की संभावना बन रही है। इससे फिलहाल कड़ाके की ठंडक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।