Winter 2024: जिले में दशहरे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तो तेज धूप रहता है,लेकिन शाम होते होते मौसम गरम से नरम होने लगा है। देर शाम बाद गुलाबी ठंड़ का अहसास होने लगा है। खाना खाने के बाद रात में टहलने के लिए निकलने वाले लोगों को हल्के ठंड़ का अहसास हो रहा है। जो एक तरह से कहें तो ठंड़ की दस्तक मानी जा सकती है।