ज्योतिषाचार्य पंडित राज दुबे ने बताया कि पुष्य नक्षत्र का शुभ योग 24 अक्टूबर गुरुवार को सुबह सुर्योदय के साथ शुरु होगा और पूरे दिन रहेगा। इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि के योग भी बन रहे है। एक दिन में इतने शुभ योग होने से खरीदारी निवेश और नई शुरुआत के लिए महामुहूर्त बन रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि इतने शुभ योग के प्रभाव से लंबे समय तक धन लाभ, सुख और समृद्धि मिलेगी। इस संयोग में सोना-चांदी के बर्तन, कपड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर प्रॉपर्टी की खरीदी फायदा देने वाला रहेगा। पुष्य नक्षत्र पर लोगों की पीतल के अलावा स्टील के बर्तन में अधिक मांग रहती है। वहीं लोग कम्प्यूटर व लैपटॉप की भी जमकर खरीदी करते हैं। नवरात्र में इस साल बाजार बहुत अच्छा रहा।