बाजार में दिवाली त्योहार को लेकर खरीददारी शुरू हो गई है। लोग घरों की रंगाई-पोताई से लेकर, इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़े और बर्तन आदि की खरीददारी कर रहे हैं। इसके अलावा दो-पहिया, चार पहिया और ट्रैक्टर आदि की पुष्य नक्षत्र और धनतेरस की तिथि के लिए भारी बुकिंग कराई गई है। इस दिवाली व्यापारियों को 5 करोड़ से अधिक की मार्केटिंग होने की उम्मीद है। इसे लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह है।