
Diwali Bonus 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मानसेवियों को दीपावली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। वित्त विभाग ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार अक्टूबर 2024 के वेतन और मजदूरी के भुगतान 28 अक्टूबर 2024 से करने के निर्देश दिए गए है, ताकि अधिकारियों-कर्मचारियों (Government employees) को दीपावली के पूर्व वेतन मिल सके और वे अच्छे से त्योहार मना सके। वित्त विभाग द्वारा आदेश के अनुसार व्यावसायिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पारिश्रमिक, मजदूरी, और मानदेय का भुगतान भी 28 अक्टूबर से किया जाएगा।
Diwali Bonus 2024: राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थानों को भी अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार 28 अक्टूबर से भुगतान के संबंध में विचार करने को कहा गया है।
दिवाली त्योहार से पहले साय सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने आज महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेके आया है छत्तीसगढ़ सरकार। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
Updated on:
23 Oct 2024 11:57 am
Published on:
23 Oct 2024 11:57 am
