DA Hike Update: छत्तीसगढ़ मंत्रिस्तरीय कर्मचारी संघ केन्द्र के समान महंगाई भत्ता और लंबित एरियर की मांग को लेकर 9 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करने जा रहा है। इसे लेकर संघ ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात कर इसकी सूचना दी। संघ के अनुसार, मुख्य सचिव ने शीघ्र मांग पूरा कराने की दिशा में पहल करने की बात कही है।