8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Govt Employees DA Hike: CM साय आज देंगे कई सौगातें, DA को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान…जानें किसे क्या मिलेगा?

CG Govt Employees DA hike: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आ सकते हैं। ऐसे में सीएम कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान भी कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 Aug 2024, 8:23 AM IST

CG Govt Employees DA Hike

Independence day 2024: छत्तीसगढ़ आजादी के जश्न में डूबा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसी के तहत आज मुख्यमंत्री साय बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता यानी डीए और आवारा पशुओं को हादसों से बचाने के लिए योजना शामिल हो सकती है।

बता दें, कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेतागण अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने भी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है।

इन घोषणाओं पर रहेंगी नजरें

  • - गौवंश को सड़क हादसे से बचाने की योजना सरकार ला सकती है. प्रदेश के 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और एरियर्स का भी ऐलान हो सकता है।- शासकीय विभागों को हाईटेक बनाने डिजिटल वर्क सिस्टम, कानून व्यवस्था में मजबूती लाने के लिए पुलिस से जुड़ी नई व्यवस्थाएं, किसानों-मजदूरों, आदिवासियों से जुड़ी योजनाओं का ऐलान सीएम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: CG Govt Employees DA hike: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA को लेकर CM कर सकते हैं बड़ा ऐलान

CG Govt Employees DA hike: महंगाई भत्ते का इंतजार

प्रदेश में लगभग 112 कर्मचारी संगठन है, जो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदेश के 4 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने सितंबर में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने CM साय काे पत्र लिखकर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (CG Govt Employees DA hike)जारी करने की मांग की है। आजादी के पर्व से कर्मचारी संगठन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि CM साय इससे जुड़ी कोई घोषणा मंच से करें।

ये घोषणाएं भी हो सकती हैं

  • - आम लोगों के लिए जमीन की रजिस्ट्री के सिस्टम को पारदर्शी और हाईटेक बनाने की लिए नई व्यवस्थाएं लागू हो सकती हैं।- अलग-अलग सरकारी विभागों में ऑनलाइन आवेदन करने, आवेदनों की डिजिटल निगरानी करने का सिस्टम लॉन्च किया जा सकता है।- थानों में आम आदमी की सुनवाई बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए सरकार नए सिस्टम लागू कर सकती है।- भूमिहीन कृषि मजदूरों, किसानों के लिए आर्थिक सहायता योजना- प्रदेश के आदिवासियों के पट्‌टे से जुड़ी व्यवस्था को लेकर ऐलान हो सकते हैं।

CG Govt Employees DA Hike: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा था पत्र

कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री साय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीए बढ़ाने का ऐलान करेंगे। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सीए साय को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने इन लाखों सरकारी कर्मचारियों के डीए को बढ़ाने की मांग की थी। इस मौके पर सबकी आशाएं जुड़ी हुई हैं। अब देखना होगा की सौगातों के पिटारे में किसे क्या मिल सकता है।